लाइव न्यूज़ :

8 माह में गैस सिलेंडर की दर में हुई 293 रुपए की वृद्धि, दिसंबर में 1100 रुपए का आंकड़ा पार करने की संभावना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 14:14 IST

अनुदानित सिलेंडर पर 4.94 रुपए बढ़े -गैरअनुदानित सिलेंडर के दाम 993 रुपए पर पहुंचे. महंगाई के कारण नागरिक पहले बहुत त्रस्त है. इसमें सिलेंडर की दरों में वृद्धि होने से उसकी कमर टूट रही है.

Open in App

नागपुर, 12 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समीक्षा के बाद हर माह देश के अंदर गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि होती है. नवंबर में गैरअनुदानित सिलेंडर की कीमत में 62 रुपए की वृद्धि की गई है. घरेलू उपयोग का अनुदानित सिलेंडर 514.58 रुपए में मिलने के बाद भी ग्राहकों को इस सिलेंडर की खरीद के लिए 993 रुपए देने पड़ रहे हैं. महंगाई के कारण नागरिक पहले बहुत त्रस्त है. इसमें सिलेंडर की दरों में वृद्धि होने से उसकी कमर टूट रही है.

आठ महीने की अवधि में सिलेंडर की कीमत 293 रुपए बढ़ गई है. कमीशन की वसूली ग्राहकों से घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमत में केंद्र सरकार ने नवंबर में दो बार वृद्धि की है. एक नवंबर को इसमें 2.94 रुपए की वृद्धि की गई. इसी प्रकार 2 नवंबर को डीलरों का कमीशन पुन: दो रुपए बढ़ाकर उसका बोझ ग्राहकों पर डाल दिया गया है. इसके कारण नागपुर में अनुदानित सिलेंडर 993 रुपए में मिल रहा है.

डीलरों का कहना है कि सिलेंडर डीलरों का कमीशन साल 2017 के बाद बढ़ा ही नहीं था. सिलेंडर के परिवहन खर्च में वृद्धि और बढ़ते वेतन की मांग के कारण कमीशन बढ़ाया गया है. इसकी वजह से 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए 50.58 रुपए और पांच किलो के सिलेंडर के लिए 25.29 रुपए कमीशन मिल रहा है.

8 माह में 231 रुपए महंगा इस वर्ष अप्रैल से नवंबर तक की अवधि में बिना सब्सिडीवाले घरेलू गैस की कीमतों में कुल 293 रुपए वृद्धि की गई है. सरकार अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हवाला देकर गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाती है तो इसकी कीमत के दिसंबर में 1100 रुपए का आंकड़ा पार करने की संभावना है.

सरकार नियंत्रित करे दाम गैस की दरों में वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजार के आधार पर देश के अंतर्गत होती है. लेकिन दर वृद्धि के कारण ग्राहक तंग हो गए हैं. सिलेंडर की सब्सिडी बैंक खाते में जमा होने में विलंब होने से ग्राहक को महीने की शुरुआत में ही गैस सिलेंडर की खरीदी के लिए ज्यादा पैसे जमा कर रखने पड़ते हैं. बढ़ती महंगाई में इस तरह का प्रावधान करना गरीब और आम लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है.

इस बीच पेट्रोल, डीजल को जीएसटी की सूची में शामिल करने और घरेलू गैस की कीमतों को काबू में करने की मांग अ.भा. ग्राहक पंचायत के विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री गजानन पांडे ने की है.

ऐसी रही दरें अप्रैल 700 रुपए मई 699 रुपए जून 748 रुपए जुलाई 806.50 रुपए अगस्त 842 रुपए सितंबर 872 रुपए अक्तूबर 931 रुपए नवंबर 993 रुपए

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम