लाइव न्यूज़ :

घाटे में चल रही कंपनियां अब गैर-कार्यकारी निदेशकों को दे सकती हैं पारितोषिक

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च घाटे में चल रही कंपनियां अब स्वतंत्र निदेशकों समेत अपने गैर-कार्यकारी निदेशकों को पारितोषिक दे सकती हैं। सरकार ने इसके लिये मौजूदा नियमों में संशोधन किया है।

कंपनी कानून, 2013 के तहत कुछ प्रावधानों में संशोधन किये गये हैं।

अब कंपनियों को अगर लाभ नहीं होता है या अपर्याप्त लाभ होता है, वे गैर-कार्यकारी निदेशकों को पारितोषिक दे सकते हैं जो कुछ शर्तों पर निर्भर है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार पारितोषिक सीमा प्रबंधक कार्यों से जुड़े लोगों या कार्यकारी निदेशकों को दी जाने वाली कुल राशि की 20 प्रतिशत होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ताजा कदम से घाटे में चल रही कंपनियों और जिनका लाभ पर्याप्त नहीं है, उन्हें स्वतंत्र निदेशक समेत गैर-कार्यकारी निदेशकों के पारितोषित भुगतान में मदद मिलेगी। अबतक ऐसी कंपनियों के गैर-कार्यकारी निदेशकों बैठक शुल्क छोड़कर कोई भी पारितोषिक देने की अनुमति नहीं थी। इससे उन्हें जानकार और प्रतिभावान लोगों को आकर्षित करने में कठिनाई होती थी।

निर्धारित सीमा से अधिक राशि के भुगतान के लिये संबंधित कंपनियो को अपने शेयरधारकों से मंजूरी लेने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?