LOMOTY 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की जीडीपी में महाराष्ट्र के योगदान की सराहना की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 26, 2023 09:08 PM2023-04-26T21:08:48+5:302023-04-26T21:32:08+5:30

LOMOTY 2023: कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश उनका कर्म स्थान है, महाराष्ट्र मेरा जन्म स्थान है।

LOMOTY 2023 Jyotiraditya Scindia hails Maharashtra's contribution towards India's GDP | LOMOTY 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की जीडीपी में महाराष्ट्र के योगदान की सराहना की

देश की जीडीपी में महाराष्ट्र के योगदान पर विशेष जोर दिया।

Highlightsकेन्द्रीय नागरिक उड्डयन तथा इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाग लिया।देश की जीडीपी में महाराष्ट्र के योगदान पर विशेष जोर दिया।

LOMOTY 2023: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 26 अप्रैल को वर्ली में एनएससीआई डोम में हुआ। लोकमत 'महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2023' से कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन तथा इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश उनका कर्म स्थान है, महाराष्ट्र मेरा जन्म स्थान है। दिग्गज राजनेता ने देश की जीडीपी में महाराष्ट्र के योगदान पर विशेष जोर दिया। आगे बढ़ते हुए उन्होंने दर्डा परिवार और लोकमत परिवार की प्रशंसा की।

अपने समापन भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके आत्मनिर्भर भारत के विचार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में महाराष्ट्र का योगदान 15 फीसदी है। 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' पुरस्कार उन मेधावी लोगों को दिया जाता है, जो समाज सेवा, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, कृषि, खेल, मनोरंजन और उद्योग के अलावा अन्य विशिष्ट क्षेत्र में न केवल देश बल्कि महाराष्ट्र का परचम पूरे विश्व में फहराते हैं। 

Web Title: LOMOTY 2023 Jyotiraditya Scindia hails Maharashtra's contribution towards India's GDP

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे