लाइव न्यूज़ :

Lockdown: 50 हजार लोगों को अस्थायी नौकरी देगी अमेजन इंडिया, जानें जॉब पाने का तरीका

By भाषा | Updated: May 22, 2020 23:39 IST

कंपनी ने बयान में कहा कि इन अस्थायी नौकरियों में दिलचस्पी रखने वाले लोग 1800-208-9900 पर कॉल कर सकते हैं या सीजनलहायरिंगइंडिया@अमेजन डॉट कॉम पर ईमेल भेज सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन मांग में आयी तेजी को पूरा करने के लिये अस्थायी तौर पर 50 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी।कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में विभिन्न उत्पादों की ऑनलाइन मांग में तेजी आयी है। इसी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिये 50 हजार लोग अस्थायी तौर पर नियुक्त किये जायेंगे।

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन मांग में आयी तेजी को पूरा करने के लिये अस्थायी तौर पर 50 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि ये नौकरियां वेयरहाउसिंग और डिलिवरी नेटवर्क आदि में दी जायेंगी।

कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में विभिन्न उत्पादों की ऑनलाइन मांग में तेजी आयी है। इसी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिये 50 हजार लोग अस्थायी तौर पर नियुक्त किये जायेंगे।

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के साथ ही संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को छोड़ बाकी देश भर में ई-वाणिज्य गतिविधियां सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगी हैं। यह इस लिये भी विशेष प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि स्विगी, जोमैटो, शेययरचैट, ओला जैसी कई प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में छंटनी की हैं।

अमेजन के उपभोक्ता संतुष्टि परिचालन उपाध्यक्ष (एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका) अखिल सक्सेना ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी से हमने एक चीज सीखी है कि अमेजन और ई-कॉमर्स अपने ग्राहकों, छोटे व्यवसायों और देश के लिये कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लिया है और इस कठिन समय में छोटे और अन्य व्यवसायों को हमारे ग्राहकों तक पहुंचाने में हमारी टीम जो काम कर रही है हमें उस पर गर्व है।

हम पूरे भारत में ग्राहकों को उनकी जरूरत की हर चीज पाने में मदद करना जारी रखना चाहते हैं, ताकि वे आपस में सुरक्षित दूरी का पालन करते रहें। इसके लिये, हम अपने भंडारण और डिलिवरी नेटवर्क में लगभग 50,000 खास सत्र के सहायकों के लिये काम के अवसर निर्मित कर रहे हैं। इससे महामारी के दौरान यथासंभव संख्या में लोगों को काम मिलेगा और काम के लिये एक सुरक्षित माहौल भी मिलेगा।’’

कंपनी ने बयान में कहा कि इन अस्थायी नौकरियों में दिलचस्पी रखने वाले लोग 1800-208-9900 पर कॉल कर सकते हैं या सीजनलहायरिंगइंडिया@अमेजन डॉट कॉम पर ईमेल भेज सकते हैं।

टॅग्स :अमेजनबिज़नेसकोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम