लाइव न्यूज़ :

चमड़ा निर्यातकों ने सरकार से कहा, हमें भी मिले पीएलआई योजना का लाभ

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) ने सरकार से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ चमड़ा क्षेत्र को भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। परिषद का कहना है कि इससे क्षेत्र में विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इससे चमड़ा निर्यात बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

सरकार ने 1.97 लाख करोड़ रुपये के व्यय के साथ 13 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की है। इन क्षेत्रों में कपड़ा, वाहन, इस्पात, दूरसंचार और फार्मास्युटिकल्स शामिल हैं।

इस योजना का मकसद घरेलू विनिर्माण को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस योजना के तहत कंपनियों को आधार वर्ष पर देश में विनिर्मित उत्पादों की बढ़ी हुई बिक्री पर प्रोत्साहन दिया जाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में सीएलई के चेयरमैन संजय लीखा ने कहा कि क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना के क्रियान्वयन से उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की जा सकेगी और साथ ही रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

उन्होंने वित्त मंत्री से इस योजना का लाभ चमड़ा, चमड़ा उत्पाद और फुटवियर क्षेत्रों को भी देने की अपील की।

लीखा ने वित्त मंत्री से आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस 2.0) का लाभ

भी चमड़ा क्षेत्र को देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षमता विस्तार में मदद मिलेगी जिससे क्षेत्र कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव से उबर सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?