लाइव न्यूज़ :

कच्चे जूट की कमी से रबी फसलों की पैकेजिंग का काम प्रभावित हो सकती है

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:22 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर जूट मिलों को कच्चे जूट की आपूर्ति में लगातार व्यवधान के कारण, बारदाना बनाने वाली मिलों का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे रबी फसलों को रखने के लिए जूट की बोरियों की कमी पड़ सकती है।

उद्योग के सूत्रों ने मंगलवार को यहां एक अनुमान के आधार पर कहा कि जमाखेरी के चलते 20 लाख गांठ जूट बाजार में नहीं आ रही है जबकि जूट मिलों को उनकी जरूरत का 50 प्रतिशत माल ही मिल रहा है।

जूट मिल मालिकों के एक वर्ग का दावा है कुछ इकाइयों ने परिचालन बंद कर दिया है क्योंकि उन्हें उचित मूल्य पर पर्याप्त कच्चा माल नहीं मिल सका।

कच्चे जूट की जमाखोरी को रोकने के लिए, जूट उद्योग नियामक जूट आयुक्त ने 17 नवंबर से स्टॉकिस्टों को 500 क्विंटल से अधिक कच्चे जूट नहीं रखने का आदेश है। यह आदेश ऐसे समय आया है जब कच्चे जूट की कीमत 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक हो गई है और इससे बोरियों का निर्माण प्रभावित हुआ है।

हालांकि, व्यापारियों ने कच्चे जूट स्टॉक सीमा आदेश को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

हाल ही में, जूट नियामक को अदालत ने स्टॉक सीमा के अनुपालन के अधिक समय देने पर विचार करने को कहा है।अदालत ने हालांकि कहा कि जूट आयुक्त कार्यालय, समयसीमा विस्तार की अवधि समाप्त होने के बाद कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

सोमवार को समूह के मंत्रियों की एक बैठक के दौरान, पश्चिम बंगाल सरकार ने संकेत दिया कि यदि आपूर्ति को सुव्यवस्थित नहीं किया जाता है, तो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक की अध्यक्षता राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने की।

राज्य कृषि विभाग के विश्लेषण के आधार पर, सरकार संभवत: इस महीने के अंत तक आयोजित होने वाली अगली बैठक में कच्चे जूट के लिए उचित मूल्य तय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?