लाइव न्यूज़ :

केवीआईसी ने खादी, ग्रामीण उद्योग के उत्पादों के लिये शुरू किया पोर्टल

By भाषा | Updated: January 1, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने एक ई-वाणिज्य पोर्टल ‘ई-खादीइंडिया डॉट कॉम‘ का अनावरण किया है। इस पोर्टल पर 500 से अधिक किस्मों के 50 हजार से अधिक स्थानीय स्तर पर बनाये गये खादी व ग्रामोद्योग उत्पादों की विभिन्न श्रेणियों को प्रदर्शित किया गया है।

एमएसएमई सचिव एके शर्मा ने पोर्टल के परीक्षण के शुभारंभ के दौरान कहा कि पोर्टल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा और उन्हें उनके दरवाजे पर उत्पादों की आपूर्ति करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से हम कोविड-19 की चुनौतियों का मुकाबला करने को लेकर एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिये हर दिशा में काम आगे बढ़ा रहे हैं। केवीआईसी का ई-वाणिज्य पोर्टल उस दिशा में हमारे लगातार काम का परिणाम है।’’

केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि पोर्टल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये अपनी तरह का पहला सरकारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि हुई है। सिर्फ 2018-19 में ही 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।’’

सक्सेना ने कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खादी उत्पादों को नयी पीढ़ी के उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाना है। इन उत्पादों में उत्पाद परिधान, किराने, सौंदर्य प्रसाधन, घर सजावट, स्वास्थ्य और कल्याण उत्पादों, आवश्यक और उपहार से लेकर हैं।

केवीआईसी ने कहा कि प्रामाणिक खादी व्यापार चिह्न उत्पाद केवल इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल