लाइव न्यूज़ :

कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी निदेशक और गैर कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने कहा कि आदित्य बिड़ला समूह की ओर से नामित हिमांशु कपानिया को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये बदलाव ऐसे समय में आए हैं जब वीआईएल को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, "वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने आज अपनी बैठक में कुमार मंगलम बिड़ला के गैर कार्यकारी निदेशक और गैर कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ने के अनुरोध को चार अगस्त, 2021 को कामकाजी घंटों की समाप्ति से स्वीकार कर लिया।"

इसके बाद निदेशक मंडल ने "सर्वसम्मति से" हिमांशु कपानिया को कंपनी के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुना जो वर्तमान में एक गैर-कार्यकारी निदेशक हैं।

कपानिया के पास दूरसंचार क्षेत्र में काम करने का 25 साल का अनुभव है। उनके पास वैश्विक दूरसंचार कंपनियों में शीर्ष स्तर पर काम करने का भी अनुभव है।

उन्होंने दो साल के लिए ग्लोबल जीएसएमए बोर्ड में भी काम किया है और दो साल के लिए सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के अध्यक्ष भी रहे हैं।

कंपनी ने कहा, "इसके अलावा नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर, बोर्ड ने चार अगस्त, 2021 से आदित्य बिड़ला समूह के नामित सुशील अग्रवाल को अतिरिक्त निदेशक (गैर कार्यकारी और गैर स्वतंत्र) के रूप में नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट