लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मध्यप्रदेश से सॉफ्टवेयर निर्यात ने लगाई ऊंची छलांग

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:18 IST

Open in App

इंदौर, 11 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण काल में सूचना तकनीक से जुड़ी सेवाओं की मांग में वृद्धि का फायदा मध्यप्रदेश के चारों आईटी सेज को मिला और वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान इनमें से तीन सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात ने दोगुने से भी ज्यादा ऊंची छलांग लगाई।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने रविवार को "पीटीआई-भाषा" को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान टीसीएस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 113.51 प्रतिशत बढ़कर 542.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

उसने बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान इंफोसिस सेज से 114.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.17 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया। इस अवधि में इम्पीटस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात में 114.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 96.22 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा।

वर्ष के दौरान क्रिस्टल आईटी पार्क सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 452.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

चारों आईटी सेज प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल