लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कॉरपोरेट अमेरिका भारत में मदद के लिए आगे आया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 14:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 अप्रैल भारत केंद्रित एक अमेरिकी व्यापार पैरोकारी समूह के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र तेजी से आगे आया है।

भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले कुछ दिनों से लगातार हर दिन तीन लाख से अधिक नए मामले आ रहे हैं।

अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, ‘‘पूरा मकसद है कि हम जान बचाने के लिए जो कर सकते हैं, करें।’’

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं यह कह सकता हं कि हम सभी जी जान से जुटे हैं। अमेरिकी कंपनियां आगे आई हैं और आप देखेंगे कि भारत तक बहुत तेजी से मदद पहुंचेगी।’’

अघी ने कहा कि ये कंपनियां भारत की स्थिति के बारे में चिंतित हैं, क्योंकि उनमें से अधिकांश के पास बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारी हैं।

पिछले कुछ दिनों से विभिन्न कंपनियों के सीईओ भारत में अपने राहत प्रयासों पर चर्चा और समन्वय के लिए प्रतिदिन आभासी बैठकें कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम