लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए दावे बढ़कर 9.65 लाख तक पहुंचे

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 जनवरी (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते बेरोजगारी लाभ के लिए दावा करने वालों की संख्या बढ़कर पिछले सप्ताह 9,65,000 तक पहुंच गई, जो बीते साल अगस्त के अंत से सबसे अधिक है।

श्रम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बेरोजगारी दावों से पता चलता है कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते हुई छंटनी के कारण ये बढ़ोतरी हुई है। महामारी से पहले आमतौर पर यह आंकड़ा 225,000 के आसपास रहता था।

पिछले साल की दूसरी तिमाही में लॉकडाउन लागू होने के बाद बेरोजगारी लाभ के दावों में भारी बढ़ोतरी हुई थी और ये संख्या 70 लाख के करीब पहुंच गई थी, जो पिछले रिकॉर्ड उच्चस्तर के मुकाबले 10 गुना अधिक था। हालांकि बाद में इसमें कमी आई और सितंबर से साप्ताहिक दावे सात लाख के आसपास थे।

अमेरिका में मंगलवार को कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 4,300 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार