लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: एडीबी ने नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल शुरू की

By भाषा | Updated: December 11, 2020 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल शुरू की है, जिसके तहत उसके विकासशील सदस्य देशों को कोविड-19 की वैक्सीन खरीदने और आपूर्ति के लिए मदद दी जाएगी।

एडीबी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल- एशिया प्रशांत वैक्सीन पहंच सुविधा (एपीवैक्स) शुरू की है, जिसके तहत उसके विकासशील सदस्यों को तेजी से और उचित मदद दी जाएगी, ताकि वे कोरोना वायरस (कोविड-19) की प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन खरीद सकें और उनका वितरण कर सकें।

एडीबी के अध्यक्ष मसत्सुगु असाकावा ने कहा, ‘‘एडीबी के विकासशील सदस्य अपने लोगों को जल्द से जल्द टीका देने के लिए तैयार हैं, ऐसे में उन्हें टीकाकरण के लिए वित्तपोषण के साथ ही उचित योजनाओं और ज्ञान की भी जरूरत होगी, ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से कुशलता के साथ पूरा किया जा सके।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘एपीवैक्स हमारे विकासशील सदस्यों को इन चुनौतियों से निपटने, महामारी को दूर करने और आर्थिक सुधार पर ध्यान केंद्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

एडीबी ने कहा कि एशिया और प्रशांत में कोविड-19 संक्रमण के 1.43 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट