लाइव न्यूज़ :

एयर वर्क्स की कोच्चि की एमआरओ इकाई को 4-6 सप्ताह में नियामकीय मंजूरी की उम्मीद : सीईओ

By भाषा | Updated: February 6, 2021 17:46 IST

Open in App

बेंगलुरू, छह फरवरी एयर वर्क्स को कोच्चि में अपनी नई विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा के लिए अगले चार से छह सप्ताह में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) तथा यूरोपीय विमानन नियामक ईएएसए से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डी आनंद भास्कर ने यह जानकारी दी।

भास्कर ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि इसके अलावा कंपनी अपनी तमिलनाडु के होसुर की एमआरओ इकाई की क्षमता को अगले 60 दिन में चार खंडों (बेज) से बढ़ाकर पांच खंड करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम होसुर में एक साथ चार विमानों का रखरखाव कर सकते हैं। वहां चार खंड हैं। जब मैं विमान की बात करता हूं तो इसका मतलब छोटे आकार के ए320 या बी737 विमान से है।’’

भारतीय विमानन कंपनियों के बेड़े में करीब 700 विमान हैं। इनमें छोटे आकार के बी737 और बड़े आकार के बी787 विमान शामिल हैं।

होसुर और कोच्चि के अलावा एयर वर्क्स के पास मुंबई में छोटे विमानों के लिए एमआरओ सुविधा है। इस इकाई को डीजीसीए की मंजूरी प्राप्त है।

भास्कर ने कहा, ‘‘नई कोच्चि इकाई हमारी ओर से तैयार है। हम नियामकीय मंजूरियों का इंतजार कर रहे हैं। डीजीसीए की मंजूरी मिलने वाली है। यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) की मंजूरी भी हम हासिल करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि इन मंजूरियों में कितना समय लगेगा, भास्कर ने कहा कि इसमें चार से छह सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि कोच्चि सुविधा पर काम लॉकडाउन के तुरंत बाद शुरू हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें