लाइव न्यूज़ :

किआ इंडिया ने अप्रैल में वाहनों की बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई वाहन निर्माता किआ इंडिया ने शनिवार को बताया कि इस साल मार्च में 19,100 इकाई वाहनों के बिक्री की तुलना उसने अप्रैल के दौरान डीलरों को16,111 इकाई वाहनों की बिक्री की है । अप्रैल की बिक्री में मार्च की तुलना में 16 प्रतिशत की गिरावट रही।

कोविड-19 के कारण देशव्यापी तालाबंदी की वजह से कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में वाहन की कोई भी इकाई की बिक्री नहीं की थी।

किआ ने बताया कि वह पिछले महीने, भारत में शीर्ष पांच सबसे अधिक बिकने वाले कार ब्रांडों में से एक रहा। यह ऑटो निर्माता कंपनी संचयी रूप से 2.5 लाख बिक्री हासिल करने वाली सबसे तेज ब्रांड के रूप में उभरी है।

किआ ने कहा कि इस ब्रांड ने केवल 22 महीनों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली, वह भी तब, जब उसके केवल तीन उत्पाद ही बाजार में थे।

पिछले महीने, कंपनी ने अपनी एसयूवी सेल्टोस की 8,086 इकाइयों, कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट की 7,724 इकाइयों और प्रीमियम बहुउद्देशीय वाहन, कार्निवल की 301 इकाइयों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?