लाइव न्यूज़ :

Kerala Tourism Department: महिला पर्यटकों को करेगा आकर्षित मोबाइल ऐप, जानें क्या है और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2023 13:17 IST

Kerala Tourism Department: ऐप में केरल के पर्यटन केंद्रों के अलावा, महिला केंद्रित पर्यटन उत्पादों एवं पैकेज, रिसॉर्ट, होटल, महिला उपक्रमों, मान्यताप्राप्त टूर ऑपरेटर, महिला टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंसी, गृह ठहराव (घरों में ठहरने की व्यवस्था) आदि जानकारी होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल ऐप शुरू करने का निर्णय किया है ताकि उनकी केरल यात्रा सुखद एवं बाधा रहित हो।पर्यटन मिशन (आरटी मिशन) को ऐप की विषय सामग्री तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। ऐप में केरल के विभिन्न स्थानों से जुड़ी सूचनाएं, तस्वीरें और उनकी सामाजिक सांस्कृतिक विशेषताएं होंगी।

Kerala Tourism Department: महिलाओं के अकेले या समूह में पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए केरल पर्यटन विभाग ने ‘महिला केंद्रित पर्यटन पैकेज, महिला पर्यटक संचालकों, गाइड और उपयुक्त सुविधाओं का ब्योरा देने वाले मोबाइल ऐप शुरू करने का निर्णय किया है ताकि उनकी केरल यात्रा सुखद एवं बाधा रहित हो।

पर्यटन विभाग ने मंगलवार को बताया कि ‘महिला अनुरूप पर्यटन’ परियोजना के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी राज्य जिम्मेदार पर्यटन मिशन (आरटी मिशन) को ऐप की विषय सामग्री तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। इस ऐप में केरल के विभिन्न स्थानों से जुड़ी सूचनाएं, तस्वीरें और उनकी सामाजिक सांस्कृतिक विशेषताएं होंगी।

पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने एक बयान में कहा कि राज्य में ‘महिला पर्यटकों के लिए अनुकूल परिवेश’ तैयार करना सरकार की नीतिगत प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां महिलाओं का अकेले या समूह में जाना एक चलन बन रहा है।.. महिला केंद्रित पर्यटन परियोजना का यह ऐप उनके लिए केरल यात्रा सुखद एवं बाधारहित बनायेगा।’’

रियास ने इस पहल की शुरुआत पिछले साल की थी। यह पहल संयुक्त राष्ट्र महिला संबंधित अवधारणा ‘लैंगिक समावेशी पर्यटन’ की तर्ज पर है । इस अवधारणा में महिलाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र में अहम भूमिकाओं की परिकल्पना की गयी है। इस परियोजना में करीब डेढ़ लाख महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य है तथा उसे संयुक्त राष्ट्र महिला समेत विभिन्न संगठनों की मदद से अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार इस परियोजना में पर्यटन क्षेत्र में 10000 महिला उपक्रम और 30000 नौकरियां सृजित करने करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार इस ऐप में केरल के पर्यटन केंद्रों के अलावा, महिला केंद्रित पर्यटन उत्पादों एवं पैकेज, रिसॉर्ट, होटल, महिला उपक्रमों, मान्यताप्राप्त टूर ऑपरेटर, महिला टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंसी, गृह ठहराव (घरों में ठहरने की व्यवस्था) आदि जानकारी होंगी।  

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स