लाइव न्यूज़ :

राज्य के विकास के लिए केरल-जापान भागीदारी महत्वपूर्ण : उद्योग मंत्री

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:08 IST

Open in App

कोच्चि, 17 जुलाई केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा है कि राज्य के विकास के लिए केरल-जापान भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इंडो-जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स केरल (आईएनजेएसीके) से कहा है कि वह हाइब्रिड तरीके से जापान मेला फिर शुरू करे। उन्होंने इसके लिए सरकार की ओर से पूरी मदद की पेशकश की।

यहां आईएनजेएसीके के मुख्यालय के दौरे के दौरान राजीव ने उसके विभिन्न उपक्रमों मसलन ‘जापान मेला’ तथा कोच्चि में जापान व्यापार क्लस्टर तथा विभिन्न कारोबारी बैठकों के लिए समर्थन की पेशकश की।

राजीव ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 2019 में जापान की यात्रा पर गए थे। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रही थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से सरकार इसे आगे नहीं ले जा सकी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के विकास के लिए केरल-जापान भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमने पिछले वर्षों में इस तरह की काफी अच्छी कारोबारी भागीदारी देखती है। अब समय आ गया है कि हम इस भागीदारी को नए सिरे से पुनर्गठित करें।’’

उन्होंने आईएनजेएसीके से हाइब्रिड तरीके से जापान मेला फिर शुरू करने को कहा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। शहर में 2018 में आयोजित जापान मेले में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?