लाइव न्यूज़ :

केरल बजट 2018 Highlights: अविवाहित मां को मिलेंगे 2 हजार प्रतिमाह, शराब पर टैक्स बढ़ा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 2, 2018 12:11 IST

यह केरल की पिनाराई विजयन सरकार का दूसरा बजट है। सूबे में बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच केरल सरकार ने 'इनवेस्टमेंट फ्रेंडली' बजट पेश किया है।

Open in App

वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने शुक्रवार (2 फरवरी) को केरल सरकार का साल 2018-19 का बजट पेश किया। यह केरल की पिनाराई विजयन सरकार का दूसरा बजट है। सूबे में बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच केरल सरकार ने 'इनवेस्टमेंट फ्रेंडली' बजट पेश किया है। इसके अलावा इस बजट में कई लोकलुभावन योजनाओं की भी शुरुआत की गई है। जैसे अविवाहित माताओं के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये भत्ता और तटीय इलाकों में फ्री वाईफाई की घोषणा। केरल सरकार ने शराब पर टैक्स बढ़ाने का भी फैसला किया है।

गुरुवार को राज्य की आर्थिक समीक्षा का दस्तावेज पेश किया गया। जिसमें कहा गया कि प्रदेश के 35, 541 इंजीनियरिंग ग्रेजेएट्स को काम की तलाश है। इसके अलावा अन्य काम की तलाश कर रहे लोगों की संख्या 34.62 लाख पहुंच गई है।

केरल सरकार के बजट-2018 की बड़ी घोषणाएं

- ओखी तूफान से प्रभावित तटीय क्षेत्रों के लिए 2,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। - एससी/एसटी समुदायों को समर्पित कई कार्यक्रमों के लिए 2,859 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।- अविवाहित मां के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा। - केरल सरकार ने राज्य में अल्कोहल पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है।- कला एवं संस्कृति के लिए 144 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।- आयुर्वेदिक शिक्षा के लिए 46 करोड़ और होम्योपैथिक शिक्षा के लिए 23 करोड़ रुपये आवंटित- महिला सुरक्षा के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि पंचायतों को आवंटित। - महिला सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए 50 करोड़ रुपए अलग से आवंटित। - निर्भया होम्स के लिए 5 करोड़ रुपए आवंटित।- मछली पकड़ने के बंदरगाहों के डिवेलपमेंट के लिए 584 करोड़ रुपए आवंटित। - तटीय क्षेत्रों में फ्री वाई फाई की सुविधा दी जाएगी। - डेरी के विकास के लिए 107 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। - स्टार्टअप के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित। - ऑर्गेनिक फार्मिंग को प्रमोट करने के लिए 10 करोड़ रुपए आवंटित।-  विदेश में फंसे केरल के निवासियों के लिए भी 16 करोड़ रुपये बजट का आवंटन।

वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने बजट पेश करने से पहले कहा कि यह एक मुश्किल काम है। नोटबंदी और जीएसटी से राज्य के राजस्व पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा केरल के तटीय इलाके अभी भी ओखी तूफान से नहीं उभरे हैं।

टॅग्स :बजट 2018केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित