बाइक पर तीसरे व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति देना ''विवेकपूर्ण नहीं'', गडकरी ने स्पष्ट किया- मोटरसाइकिल या स्कूटर को सार्वभौमिक रूप से दो लोगों के लिए ही डिजाइन किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2023 07:42 PM2023-06-04T19:42:22+5:302023-06-04T19:43:19+5:30

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद इलामारम करीम के अनुरोध पर यह प्रतिक्रिया दी है।

kerala bike Allowing third person to travel two-wheeler "not prudent" Nitin Gadkari clarified motorcycle or scooter is universally designed for two people only | बाइक पर तीसरे व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति देना ''विवेकपूर्ण नहीं'', गडकरी ने स्पष्ट किया- मोटरसाइकिल या स्कूटर को सार्वभौमिक रूप से दो लोगों के लिए ही डिजाइन किया गया

चालक के अलावा एक व्यक्ति को ले जाने के लिए बनाया गया है।

Highlightsदुपहिया वाहनों पर तीसरे व्यक्ति के रूप में यात्रा करने की अनुमति दी जाए।चालक के अलावा एक से अधिक लोगों को (दुपहिया पर) सवार होने की अनुमति देना विवेकपूर्ण नहीं होगा।चालक के अलावा एक व्यक्ति को ले जाने के लिए बनाया गया है।

तिरुवनंतपुरमः केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि दुपहिया वाहन पर तीसरे व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति देना ''विवेकपूर्ण नहीं'' है क्योंकि कानूनी रूप से यह प्रतिबंधित है और मोटरसाइकिल या स्कूटर को सार्वभौमिक रूप से दो लोगों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

 

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद इलामारम करीम के अनुरोध पर यह प्रतिक्रिया दी है। माकपा सांसद ने एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 10 वर्ष की आयु तक के बच्चों को हेलमैट पहनने जैसे आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए दुपहिया वाहनों पर तीसरे व्यक्ति के रूप में यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

इलामारम करीम के इस अनुरोध को खारिज करते हुए गडकरी ने 31 मई को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कोई भी दुपहिया वाहन चालक एक से अधिक व्यक्ति को नहीं ले जा सकता है। इसलिए, सवारियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से, चालक के अलावा एक से अधिक लोगों को (दुपहिया पर) सवार होने की अनुमति देना विवेकपूर्ण नहीं होगा।’’

केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रत्येक दुपहिया वाहन "सार्वभौमिक रूप से डिजाइन किया गया है और चालक के अलावा एक व्यक्ति को ले जाने के लिए बनाया गया है।" केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि क्या मोटर वाहन अधिनियम में एक सीमित सीमा तक एक बच्चे को दुपहिया वाहन पर माता-पिता के साथ यात्रा करने की अनुमति देने के लिए केन्द्र से संपर्क किया जाए, जैसा कि दक्षिणी राज्य में कई लोग मांग कर रहे हैं। 

Web Title: kerala bike Allowing third person to travel two-wheeler "not prudent" Nitin Gadkari clarified motorcycle or scooter is universally designed for two people only

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे