लाइव न्यूज़ :

कैट ने दिल्ली सरकार से कहा, 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाओ

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार से कम से कम 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। इसके साथ ही कैट ने कहा है कि लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों की सुगम आवाजाही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सप्ताहांत लॉकडाउन और कुछ अन्य अंकुशों की घोषणा की है।

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले लोगों को समय पर ई-पास जारी किए जाने चाहिए। साथ ही सरकार को सीमा पर वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए।

खंडेलवाल ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कम से कम 10 दिन का लॉकडाउन लगाना उचित होगा।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जो अंकुश लगाया है, वह सही दिशा में उठाया गया कदम है। संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

खंडेलवाल ने कहा, ‘‘संक्रमण की चेन को तोड़ना महत्वपूर्ण है। इसके लिए दिल्ली में कम से कम 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। दिल्ली के व्यापारी सरकार के साथ खड़े हैं और वे आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि कैट जल्द दिल्ली के सभी व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाएगा जिसमें संभावित लॉकडाउन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद करने को कहा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?