लाइव न्यूज़ :

करुड़ वैश्य बैंक का लाभ 43.5 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक (केवीबी) ने वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 165 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 43.5 फीसदी अधिक है।

बैंक ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने जुलाई-सितंबर, 2020 के दौरान 115 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। लेकिन इस साल की समान अवधि में खुदरा एवं कारोबार क्षेत्रों को ऋण आवंटन सुधरने के साथ फंसे कर्जों के लिए प्रावधान की जरूरत कम पड़ने से उसका लाभ बढ़ा है।

हालांकि, बैंक की परिचालन आय जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में मामूली गिरावट के साथ 1,561.05 करोड़ रुपये पर आ गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,577.45 करोड़ रुपये रही थी।

केवीबी के मुताबिक, आभूषण ऋण पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 2,319 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई और यह कुल 13,460 करोड़ रुपये पर रहा। हालांकि, ब्याज से प्राप्त आय कमोबेश स्थिर रही।

आलोच्य अवधि में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार देखा गया। गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम के 7.38 फीसदी पर आ गईं जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 7.93 प्रतिशत थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान