लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, बढ़ती ईंधन कीमतों पर वित्त मंत्री से बात करेंगे

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:13 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ईंधन की बढ़ती खुदरा कीमतों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करता है और लोग इससे नाराज हैं।’’ बोम्मई ने कहा, ‘‘देखते हैं। मैं केंद्रीय मंत्रियों से (बढ़ती कीमतों पर) बात करूंगा।’’ कांग्रेस के इस आरोप पर कि कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद खुदरा कीमतें बढ़ी हैं, उन्होंने कहा कि कीमतें केवल उस कारक पर निर्भर नहीं करती हैं। उन्होंने इस संबंध में रिफाइनिंग क्षेत्र की कंपनियों की वित्तीय स्थिति और तेल बॉन्ड (पिछली संप्रग सरकार द्वारा जारी) के बदले किए जाने वाले भुगतान सहित विभिन्न कारकों का उल्लेख किया। बोम्मई ने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) इस बारे में जानते हैं। वे पहले सत्ता में थे। जब वे सत्ता में थे, तब भी कीमतें बढ़ी थीं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) पांच सितंबर को (कर्नाटक) आ रही हैं। मैं उनके साथ चर्चा करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम