लाइव न्यूज़ :

कामधेनु लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 3.84 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भवन निर्माण सामग्री बनाने वाली कामधेनु लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में उसका कर बाद एकीकृत मुनाफा (पीएटी) 66 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.84 करोड़ रुपये हो गया।

कामधेनु ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने वित्तवर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान 2.31 करोड़ रुपये का कर बाद एकीकृत मुनाफा (पीएटी) अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 235.83 करोड़ रुपये से घटकर 222.43 करोड़ रुपये रह गई। आलोच्य अवधि में कुल खर्च भी घटकर 206.86 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 232.46 करोड़ रुपये था।

कामधेनु के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सतीश कुमार अग्रवाल ने एक बयान में, कहा, ‘‘चुनौती पूर्ण वर्ष के बावजूद, हमने अपने दोनों व्यावसायिक खंड में तिमाही दर तिमाही मजबूत सुधार देखा है। हमारी क्षमता का उपयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है।’’

गुरुग्राम स्थित कामधेनु लिमिटेड इस्पात, सरिया और रंग रोगन का निर्माण करती है।

कंपनी राजस्थान के चोपांकी के अपने संयंत्र में रंग और अन्य पानी आधारित विशेष उत्पाद बनाती है।

फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत कंपनी के ओडिशा, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में टीएमटी इस्पात निर्माण संयंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल