लाइव न्यूज़ :

ज्योति लैब का चौथी तिमाही मुनाफा तीन प्रतिशत बढ़कर 27 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई रोजमर्रा के उत्पाद बनाने वाली कंपनी ज्योति लैब्स का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त तिमाही में 2.59 प्रतिशत बढ़कर 27.28 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी को इस दौरान 23.5 करोड़ रुपये के अप्रत्याशित व्यय का प्रावधान करना पड़ा।

कंपनी को इससे पिछले साल इसी तिमाही में 26.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि आलोच्य तिमाही में उसकी कारोबारी आय 26 प्रतिशत बढ़कर 495.11 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल इसी अवधि में कारोबार 393 करोड़ रुपये का था।

ज्योति लैब ने कहा है कि उसका असाधारण व्यय उत्पाद शुल्क प्राप्ति से जुड़ा है।सरकारी नीति में बदलाव के चलते उसे इससे पिछले वर्ष के उत्पाद शुल्क रिफंड के मदद दिखाए गए 23.5 करोड़ रुपये के प्रावधान को बट्टेखाते में डालना पड़ा नीति में बदलाव के बाद बट्टे खाते में डालना पड़ा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एम आर ज्योति ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बीच वर्ष की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई है। ‘‘ब्रांड के तहत नये उत्पाद जारी करने से वर्ष के दौरान हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा । विभिन्न श्रेणियों में बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?