लाइव न्यूज़ :

जेएसएल को मार्च 2021 तिमाही में 293 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च जिंदल स्टील लिमिटेड (जेएसएल) को मार्च 2021 में खत्म हुई चौथी तिमाही में 292.61 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।

जेएसएल ने शुक्रवार को बीएसई को दी गयी सूचना में बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 66.20 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,107.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,926.30 करोड़ रुपए हो गयी। वहीं इस दौरान कुल व्यय 3,124.13 करोड़ रुपए की तुलना में 3,564.82 करोड़ रुपए रहा।

जेएसएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, "महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पूरे साल हमारी सूझबूझ भरी कारोबार रणनीति से जेएसएल को एक मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिली। चौथी तिमाही में घरेलू बाजार में अलग-अलग क्षेत्रों में स्थिर मांग से बिक्री और राजस्व को बढ़ाने में मदद मिली।"

उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में बिक्री में उछाल की वजह ऑटो क्षेत्र , पाइप एवं ट्यूब के साथ ही मेट्रो और रेलवे एवं संबंधित ढांचागत परियोजनाओं में लोहे और इस्पात मांग की वापसी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?