लाइव न्यूज़ :

जेएनपीटी-सेज को 4,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 17, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में सार्वजनिक और निजी कंपनियों से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के मसौदे से यह जानकारी मिली है। जेएनपीटी देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल है।

नवी मुंबई में स्थित जेएनपीटी देश का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। देश के कुल कंटेनर कार्गो में इस बंदरगाह की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है।

जेएनपीटी सेज के विकास प्रस्ताव की मसौदा रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ इस सेज से 72,600 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इसमें 4,000 करोड़ रुपये का सार्वजनिक और निजी निवेश आकर्षित किया जा सकेगा। साथ ही इससे जेएनपीटी बंदरगाह का ट्रैफिक बढ़ेगा। इसके अलावा निवेशकों के लिए कारोबार की स्थिति को सुगम किया जा सकेगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि सेज से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कुल मिलाकर 1,50,000 रोजगार के अवसरों का सृजन करने की योजना है।

सेज के विकास से आवास की जरूरत को जेएनपीटी और सिडको की आवासीय योजनाओं से पूरा किया जाएगा।

प्रस्ताव के मसौदे के अनुसार, इस परियोजना का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। जेएनपीटी परियोजना के लिए पूरा वित्तपोषण उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?