लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए 'साथ' योजना शुरू की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:57 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को ग्रामीण महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 'साथ' योजना का शुभारंभ किया। जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल के तहत स्वयं सहायता समूहों महिला उद्यमियों को उनके व्यावसायिक उद्यमों को बढ़ाने के लिए गहन प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यशालाओं के माध्यम से सलाह और सहायता प्रदान की जाएगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उद्यमी कार्यशालाओं में 5,000 महिलाएं भाग लेंगी जिसमे से 500 को उद्यम बढ़ाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 'साथ' पहल के तहत 100 महिला उद्गमियों को अनुभवी व्यापार सलाहकार के लिए चुना जाएगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि विशेष रूप से तैयार योजना 'साथ' ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में एक प्रमुख योगदानकर्ता होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक पारिस्थितिकी को फलने-फूलने के अलावा, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत यह योजना मौजूदा उद्यमों को कौशल, सलाह और बाजार संबंधों के माध्यम से टिकाऊ और उच्च उत्पादकता वाले उपक्रमों में पोषित करेगा। उपराज्यपाल ने कहा कि संघ शासित प्रदेश की सरकार का लक्ष्य जम्मू कश्मीर की महिला को रोजगार चाहने वाली महिला के बजाय सृजन करने वाली उद्यमी महिला बनाना है। इससे संघ शासित प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में उनका योगदान बढ़ेगा। उन्होंने आर्थिक स्वतंत्रता को महिला उद्यमशीलता का महत्वपूर्ण संकेतक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर में महिला उद्यमियों के बेहतर उत्थान को देख रहे हैं। इसी प्रकार युवा उद्यमी भी कई तरीकों से समाज में बदलाव ला रहे हैं जिससे वह दूसरों के लिये आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि ‘‘वे हमारे लिये अनुकरणीय हैं वह उनमें से नहीं हैं जो कि मासूमों का खून बहाते हैं और हिंसा में लिप्त हैं। मैं महिला उद्यमियों से अपील करता हूं कि वह ऐसे भ्रमित लोगों को सही रास्ता दिखायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारतKashmir Shutdown: कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों तक लगा ताला, खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन का फैसला

भारतजम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति के बारे में बताया, राज्य का दर्जा देने के मुद्दे का कोई जिक्र नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो