लाइव न्यूज़ :

जियो ने जून तिमाही में एयरटेल, वोडा आइडिया को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा

By भाषा | Updated: August 28, 2019 06:06 IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून तिमाही के दौरान भारती एयरटेल की समायोजित सकल आय (एजीआर) 10,701.5 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया की एजीआर 9,808.92 करोड़ रुपये रही।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार कंपनी जियो ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को पछाड़ते हुए अप्रैल - जून तिमाही में दूरसंचार सेवाओं से सबसे ज्यादा कमाई की है। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जियो ने जून तिमाही के दौरान दूरसंचार सेवाओं से 10,900 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दूरसंचार कंपनी जियो ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को पछाड़ते हुए अप्रैल - जून तिमाही में दूरसंचार सेवाओं से सबसे ज्यादा कमाई की है। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जियो ने जून तिमाही के दौरान दूरसंचार सेवाओं से 10,900 करोड़ रुपये की कमाई की है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून तिमाही के दौरान भारती एयरटेल की समायोजित सकल आय (एजीआर) 10,701.5 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया की एजीआर 9,808.92 करोड़ रुपये रही।

इस दौरान रिलायंस जियो (एनएलडी सहित) राजस्व साल दर साल आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 10,900 करोड़ रुपये रहा। वह अंतत: दूरसंचार क्षेत्र में पहले नंबर की आपरेटर बन गई। रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में अति - प्रतिस्पर्धी दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखा था। जबकि भारती एयरटेल ने 1995 में इस क्षेत्र में सेवायें शुरू कर दी थीं।

वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय के बाद पिछले साल अगस्त में वोडाफोन आइडिया अस्तित्व में आई। दूरसंचार क्षेत्र में नई प्रवेश करने वाली रिलायंस जियो की समायोजित सकल राजस्व में 31.7 प्रतिशत हिस्सा है जबकि भारतीय एयरटेल ने करीब 30 प्रतिशत बाजार हिस्से को बरकरार रखा है वहीं वोडाफोन आइडिया नीचे खिसककर 28.1 प्रतिशत रह गई। 

टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो