लाइव न्यूज़ :

जियो ने अक्टूबर में 17.6 लाख नये ग्राहक जोड़े, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को नुकसान: ट्राई आंकड़ा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 17.6 लाख बढ़ी। वहीं भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों में संयुक्त रूप से 14.5 लाख की कमी आयी।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर महीने में 4.89 लाख घटी जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 9.64 लाख कम हुई है।

ट्राई के अनुसार रिलायंस जियो के मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 17.61 लाख बढ़कर 42.65 करोड़ पर पहुंच गयी। इसके पहले सितंबर महीने में कंपनी के 1.90 लाख ग्राहक छिटक गये थे।

ट्राई के मासिक आंकड़ों के अनुसार देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या आलोच्य महीने में 4.89 लाख घटकर 35.39 करोड़ रही। एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख नए ग्राहक जोड़े थे।

वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर महीने में 9.64 लाख कम होकर 26.90 करोड़ रही। सितंबर महीने में कंपनी ने 10.77 लाख ग्राहक गंवाये थे।

देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर 2021 में 0.04 प्रतिशत बढ़कर 118.96 करोड़ रही।

आंकड़े के अनुसार ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में बढ़कर 79.8 करोड़ पर पहुंच गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार