लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभाः 3436 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, भाजपा ने किया हंगामा, 4 विधायक निलंबित, जानें किस मद पर कितना खर्च

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2022 20:26 IST

Jharkhand Assembly: झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3,436 करोड़ रुपये की प्रथम अनुपूरक बजट मांगें विधानसभा में मंजूरी के लिए रखी थीं। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कटौती प्रस्ताव रखा लेकिन विधानसभा ने उसे खारिज करते हुए अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसदन के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।चर्चा के बीच सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर सदन से बहिर्गमन किया।वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह अनुपूरक बजट राज्य के हित में है।

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भारी हंगामे और उसके चार विधायकों के निलंबन के बीच 3,436 करोड़ रुपये की प्रथम अनुपूरक बजट मांगें ध्वनिमत से पारित हो गयी।

 

झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3,436 करोड़ रुपये की प्रथम अनुपूरक बजट मांगें विधानसभा में मंजूरी के लिए रखी थीं। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कटौती प्रस्ताव रखा लेकिन विधानसभा ने उसे खारिज करते हुए अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इसके पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाते हुए सदन के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। उसके विधायकों ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के बीच सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर सदन से बहिर्गमन किया।

अनुपूरक बजट पर भोजनावकाश के बाद हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह अनुपूरक बजट राज्य के हित में है। मूल बजट के समय कई चीजें छूट जाती हैं जिसे अनुपूरक बजट के माध्यम से पूरा किया जाता है।

अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग के लिए 188.28 करोड़ रुपये, स्थापना मद में 556 करोड़ रुपये, नगर विकास के लिए 127.60 करोड़ रुपये, योजना मद में 1436 करोड़ रुपये, केंद्रीय योजनाओं पर 197 करोड़ रुपये, केंद्र-प्रायोजित योजना में राज्य के अंशदान के लिए 1,006 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उरांव ने कहा कि अनुपूरक बजट में पंचायतीराज विभाग के लिए 624 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जबकि स्वास्थ्य विभाग के लिए 465 करोड़ रुपये रखा गया है। अनुपूरक बजट के विधानसभा में ध्वनिमत से पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

टॅग्स :झारखंड बजटहेमंत सोरेनBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा