लाइव न्यूज़ :

बंगाल के आभूषण कारीगरों ने सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए डेटाबेस की मांग की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:59 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अगस्त पश्चिम बंगाल में आभूषण कारीगरों के एक निकाय ने सोमवार को इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों का एक डेटाबेस बनाने की मांग की, ताकि वे राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

राज्य में लगभग 15 लाख कारीगर स्वर्ण आभूषण उद्योग से जुड़े हैं और बाकी 30 लाख अधिक बंगाली शिल्पकार देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास ऐसे मजदूरों के लिए कोई डेटाबेस नहीं है।

पश्चिम बंगाल ज्वेलरी आर्टिजन वर्कर्स यूनियन के सचिव रंजन दास ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा और अन्य सामाजिक योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और न ही उचित वेतन मिलता है।’’

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन उचित वेतन, बेहतर जीवन, मजदूरों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा के लिए लड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य सरकार से इस क्षेत्र में लगे श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने और पहचान पत्र जारी करने का आग्रह करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार