लाइव न्यूज़ :

Naresh Goyal:  538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, केनरा बैंक की शिकायत पर जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल पर मामला दर्ज,  11 सितंबर तक ईडी की हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2023 18:07 IST

Naresh Goyal: 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को शनिवार को 11 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देधनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से संबंधित है।जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनियों को धन हस्तांतरित किया।

Naresh Goyal: महानगर स्थित एक विशेष धनशोधन रोधी अदालत ने केनरा बैंक की शिकायत पर दर्ज 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को शनिवार को 11 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

गोयल (74) को केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार रात यहां अपने कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को अदालत में पेश किया गया। धनशोधन का मामला जेट एयरवेज, गोयल, पत्नी अनीता और उनकी निष्क्रिय हो चुकी एयरलाइन के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से संबंधित है।

बैंक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड को 848.86 करोड़ रुपये की ऋण सीमा और कर्ज मंजूर किया, जिसमें से 538.62 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसमें आरोप लगाया गया कि जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनियों को धन हस्तांतरित किया।

टॅग्स :जेट एयरवेजसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?