लाइव न्यूज़ :

जेसीबी ने विकसित किया डीजल-सीएनजी से चलने वाला खुदाई-लोडर

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 नवंबर भारी निर्माण मशीनें वाली कंपनी जेसीबी इंडिया ने देश का पहला दोहरे ईंधन वाला खुदाई लोडर विकसित किया है जो डीजल और सीएनजी ईंधन से चलाया जा सकता और यह कम उत्सर्जन करता है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस मशीन का विकास भारत में किया गया है। लोकार्पण से पहले इसका परीक्षण भिन्न परिचालन स्थितियों में किया जा चुका है। इसका निर्माण कंपनी की एनसीआर में बल्लभगढ़ स्थित फैक्ट्री में किया जायेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मशीन का लोकार्पण किया। कंपनी ने कहा कि मुख्य रूप से मिट्टी खोदने वाली यह मशीन मिट्टी या सामान ट्रक पर लोड करने का भी काम करती है।यह मशीन ‘जेसीबी 3डीएक्स डीएफआई होमोजिनक चार्ज कम्प्रेशन इग्नीशन प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है। इससे यह डीजल के साथ में सीएनजी का भी ईंधन के रूप में उपयोग कर पाती है।

जेसीबी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपक शेट्टी ने कहा, “भारत में चार दशक के अपने परिचालन के दौरान हमलोगों ने नवीनता में निवेश जारी रखा है। यह नयी मशीन डीजल की जगह सीएनजी से चल सकती है और इसका विकास हमारे ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया गया है। इसका निर्यात भी किया जायेगा।”

उल्लेखनीय है कि जेसीबी इंडिया की देश में पांच फैक्ट्री और एक डिजाइन सेंटर है। जेसीबी ग्रुप की छठी फैक्ट्री इस समय गुजरात के वडोदरा में निर्माणाधीन है। कंपनी ने भारत में बनी मशीनों का निर्यात 110 से ज्यादा देशों में किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव