लाइव न्यूज़ :

जेपी इन्फ्रा: वोट से पहले सोमवार को एनबीसीसी की आपत्त्तियों पत्र पर बैंकों की समिति की बैठक

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 मई जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) दिवाला मामले में ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) सरकारी कंपनी एनबीसीसी के विरोध पत्र पर सोमवार 24 माई को सुबह चर्चा करेगी। यह चर्चा सुरक्षा समूह के प्रस्ताव पर वित्तीय ऋणदाताओं के बीच मतदान कराए जाने से पहले की जायेगी।

इससे पहले 20 मई को सीओसी ने सुरक्षा समूह के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए एनबीसीसी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। जिसके बाद एनबीसीसी ने जेआईएल के अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए कानूनी कदम उठाने की धमकी दी थी।

सूत्रों के अनुसार ऋणदाता समिति की बैठक सोमवार दस बजे होगी उसमें एनबीसीसी के पत्र पर चर्चा की जायेगी।

सुरक्षा समूह के प्रस्ताव पर मतदान 24 मई को दोपहर में शुरू होगा और बृहस्तपतिवार शाम पांच बजे तक चलेगा।

जेपी इंफ्राटेक की रिणदाता समिति ने दरअसल बीस मई को बैठक में एनबीसीसी के प्रस्ताव को दिवाला कानून के कुछ प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाए जाने का हवाले देकर खारिज कर दिया था।

इस निर्णय से नाराज एनबीसीसी ने 22 मई को लिख पत्र में आईआरपी अनुज जैन के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुये ऋणदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर और स्पष्टीकरण देने के लिए 14-पृष्ठ का पत्र भेजा है।

सूत्रों ने अनुसार एनबीसीसी के इस पत्र के बाद अनुज जैन ने ऋणदाता समिति के सदस्यों से रविवार को बातचीत की। जिसमे पांच ऋणदाता एसबीआई, आईएफसीएल, आईडीबीआई, यूबीआई और एलआईसी ने उनसे इस संबंध में बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

सूत्रों ने कहा कि ऋणदाता समिति की अगली बैठक में एनबीसीसी के प्रस्ताव, प्रस्ताव योजना के लिए परिशिष्ट और कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया में अगले कदम को लेकर चर्चा की जायेगी।

सूत्रों ने बताया कि कई बैंक ऋणदाता समिति की अगली बैठक बुलाने के पक्ष में है जबकि कई जबकि घर खरीदारों के एक वर्ग ने आईआरपी से एनबीसीसी के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जाने की बात कही है।

गौरतलब है किआईडीबीआई बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के एक आवेदन पर जेपी इंफ्राटेक के मामले का राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने अगस्त 2017 में रिण समाधान प्रक्रिया में डाल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट