लाइव न्यूज़ :

नए वित्त वर्ष में नई शराब की दुकानें खोलने का प्रस्ताव नहीं?, शराब गटकने में कश्मीर से आगे जम्मू?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 7, 2026 13:49 IST

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जम्मू जिले ने 2023-24 में रु 48,350.15 लाख और 2024-25 में रु 50,913.93 लाख कमाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो वित्तीय वर्षों में मौजूदा शराब की दुकानों से जिलेवार रेवेन्यू भी शेयर किया।रियासी ने इसी अवधि में रु 3,371 लाख और रु 3,450.50 लाख कमाए।वर्ष 2024-25 में बढ़कर 6,557.66 लाख की शराब गटक ली।

जम्मूः जम्मू कश्मीर सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में नई शराब की दुकानें खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पर उसके द्वारा प्रस्तुत आंकड़े यह जरूर बताते थे कि जम्मू संभाग कश्मीर से ज्यादा शराब गटक रहा है और इनमें जम्मू जिला सबसे आगे है। दरअसल विधायक अर्जुन सिंह राजू के एक सवाल के लिखित जवाब में, वित्त विभाग ने सदन को बताया कि आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए कोई नए शराब लाइसेंस प्लान नहीं किए गए हैं। इस दौरान सरकार ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में मौजूदा शराब की दुकानों से जिलेवार रेवेन्यू भी शेयर किया।

जिसमें लगातार बढ़ोतरी का ट्रेंड दिख रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जम्मू जिले ने 2023-24 में रु 48,350.15 लाख और 2024-25 में रु 50,913.93 लाख कमाए थे। उधमपुर ने रु 11,322 लाख और रु 12,061.50 लाख, जबकि रियासी ने इसी अवधि में रु 3,371 लाख और रु 3,450.50 लाख कमाए।

विधानसभा में पेश जवाब में कहा गया है कि कठुआ ने वर्ष 2023-24 में रु 10,653 लाख और 2024-25 में रु 11,272 लाख की शराब पी है और सांबा ने रु 9,138.06 लाख और रु 9,740.15 लाख कमा लिए। इसी तरह से डोडा जिले के लोगों ने रु 2,353.61 लाख और रु 2,448.17 लाख की शराब पी ली। जबकि किश्तवाड़ भी इससे पीछे न रहते हुए रु 1,681.90 लाख और रु 1,887.59 लाख की शराब गटक गया।

आंकड़ों के बकौल, रामबन ने 2023-24 में 2,299.95 लाख और 2024-25 में 2,476.70 लाख, राजौरी ने 4,806.19 लाख और 5,336.96 लाख, और पुंछ ने 1,497.78 लाख और 1,768.92 लाख की शराब पी ली।  ऐसा भी नहीं है कि प्रदेश में कश्मीर डिवीजन शराब गटकने में पीछे हो बल्कि कश्मीर में श्रीनगर ने वर्ष 2023-24 में 5,489.67 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 6,557.66 लाख की शराब गटक ली।

इसी तरह से गंदरबल में लोगों ने रू223.45 लाख और रू319.69 लाख, बारामुल्ला के लोगों ने 872.23 लाख और 1,139.84 लाख तथा कुपवाड़ा में लोगों ने 415.66 लाख और 442.96 लाख जबकि अनंतनाग ने 1,403.50 लाख और 1,999.50 लाख की शराब गटक ली।

कथित बेनामी शराब लाइसेंस के बारे में चिंताओं पर, सरकार ने कहा कि उसे ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। उसने यह भी कहा कि सभी लाइसेंस एक्साइज एक्ट, 1958 और समय-समय पर नोटिफाइड एक्साइज पालिसी के तहत सिर्फ जम्मू कश्मीर के डोमिसाइल वालों को ही जारी किए जाते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्लाJammuKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?