लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कतर में कारोबारी हस्तियों से मुलाकात की, भारत में निवेश अवसरों को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:55 IST

Open in App

दोहा, 27 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कतर में व्यापार जगत की दिग्गज हस्तियों से मुलाकात की और भारत में निवेश के अवसरों को रेखांकित किया।

साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता की सराहना की।

जयशंकर खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जो विदेश मंत्री के रूप में उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने भारत-कतर व्यापार गोलमेज सम्मेलन से अपनी यात्रा शुरू की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘व्यापार साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। शेख खलीफा और शेख फैसल, क्यूसीसीआई (कतर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) और क्यूबीए (कतरी बिजनेस एसोसिएशन) के अध्यक्षों को धन्यवाद।’’

जयशंकर ने कतर नेशनल म्यूजियम का दौरा भी किया।

उन्होंने कहा कि भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक संपर्क रहे हैं और गुजरात वाणिज्य और संपर्कों के लिए एक महत्वपूर्ण द्वार था।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें