लाइव न्यूज़ :

जगुआर लैंड रोवर की नयी डिफेंडर को सुरक्षा रेटिंग में मिले पांच सितारे

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की नयी एसयूवी डिफेंडर को वाहन सुरक्षा रेटिंग एजेंसी ‘यूरो एनसीएपी’ से पांच सितारा रेटिंग मिली है। टाटा समूह की कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह लैंड रोवर का सबसे अधिक क्षमतावान और टिकाऊ मॉडल है। डिफेंडर को हालिया परीक्षण के दौरान सर्वोच्च पांच सितारा सुरक्षा रेटिंग मिली है।

कंपनी ने कहा कि डिफेंडर को सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत एल्युमीनियम ढांचे का निर्माण किया गया है। इसमें आकस्मिक स्थिति में ब्रेक लगाने, लेन में ड्राइविंग के लिए मदद करने और पीछे से टक्कर लगने को लेकर सचेत करने वाली प्रणाली लगायी गयी है।

डिफेंडर में कंपनी ने छह एयरबैग दिए हैं। वाहन को बच्चों और व्यस्कों की सुरक्षा श्रेणी में 85 प्रतिशत सुरक्षित, सुरक्षा के लिए मदद करने वाली प्रौद्योगिकी के मामले में 79 प्रतिशत और सड़क पर बेतरतीब चलने वाले लोगों से बचाव करने की श्रेणी में 71 प्रतिशत सुरक्षित माना गया है। इस तरह वाहन को कुल पांच सितारा रेटिंग मिली है।

जेएलआर के कार्यकारी निदेशक (उत्पाद इंजीनियरिंग) निक रोजर्स ने कहा, ‘‘हमने जिस पल से डिफेंडर को विकसित करना शुरू किया था हम तभी से इसे चालक और सड़क पर अन्य लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए जुझारू थे।’’

जेएलआर ने इस वाहन को इसी साल अक्टूबर में भारतीय बाजार में पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर