लाइव न्यूज़ :

आईआरएफसी के आईपीओ को अंतिम दिन तक कुल गुना अभिदान

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी रेल मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रेलवे फाइनेंस कार्पोरेशन (आईआरएफसी) की प्रथम सार्वजनिक शेयर पेशकश (आईपीओ) को बुधवार को तीसरे और अंतिम दिन की समाप्ति तक कुल 3.49 गुना अभिदान मिला ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस पेशकश के लिए 1,24,75,05,993 शेयरों को रखा गया था, जिसके एवज में 4,35,22,57,225 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इसमें आवेदन के लिए मूल्य 25 से 26 रुपये प्रति शेयर के दायरे में रखा गया था। ऊपरी मूल्य पर आईपीओ से 1,398 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

पात्र संस्थागत क्रेताओं (क्यूआईबी) की श्रेणी में 3.78 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 2.67 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित शेयरों की संख्या की 3.66 गुना बोलियां प्राप्त हुईं।

आरएफसी को 1986 में स्थापित किया गया। यह भारतीय रेल की वित्तपोषण इकाई है जो कि घरेलू और विदेशी बाजारों से धन जुटाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?