लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में नीपको का सहयोग करेगी इरेडा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने और धन जुटाने में मदद के लिए शनिवार को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इरेडा ने एक बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत एजेंसी नीपको के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता और संरक्षण परियोजनाओं के लिए प्रौद्योगिकी-वित्तीय कार्यक्रम चलाएगी।

इरेडा अगले पांच वर्ष के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सृजन और और अधिग्रहण के लिए कार्रवाई योजना बनाने में सहयोग करेगी।

इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा कि समझौता ज्ञापन 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 33 प्रतिशत तक कम करने के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देगा।

दास ने कहा, ‘‘एमओयू पर हस्ताक्षर के जरिये इरेडा, नीपको के साथ सहयोग और समन्वय को बढ़ाना जारी रखेगी। साथ ही एजेंसी नवीकरणीय ऊर्जा विकास के लिए आगे के कार्य को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने के लिए मिलकर काम करेगी।’’

इससे पहले इरेडा ने एसजेवीएन, एनएचपीसी आदि के साथ एमओयू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?