लाइव न्यूज़ :

इरडा ने 2019-20 के लिये लाभांश भुगतान को लेकर जारी परिपत्र को वापस लिया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को आर्थिक स्थिति में सुधार का हवाला देते हुए बीमा कंपनियों द्वारा 2019-20 के लिये लाभांश भुगतान पर जारी परिपत्र को वापस ले लिया है। कारोना वायरस महामारी को देखते हुए लाभांश भुगतान को लेकर परिपत्र जारी किया गया था।

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कंपनियों को चालू वर्ष के लिये सोच-विचारकर लाभांश पर निर्णय लेने को कहा है।

इरडा ने अप्रैल 2020 में बीमा कंपनियों को अपने संसाधनों का उपयोग सोच समझकर करने को कहा था।

नियामक ने सभी बीमा कंपनियों को 2019-20 के लिये लाभांश भुगतान पर अपनी रणनीति के हिसाब से निर्णय करने को कहा था ताकि पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा के लिये उनके पास पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित हो।

इरडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्राधिकरण बीमा क्षेत्र के साथ वैश्विक और देश की आर्थिक स्थिति का आकलन करता रहा है।

नियामक ने कहा कि उसने बीमा कंपनियों के प्रदर्शन का आकलन उनके सितंबर और दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में वित्तीय परिणाम के आधार पर किया है।

इसमें पाया गया कि बीमा कंपनियों का प्रदर्शन कारोबार के स्तर पर धीरे-धीरे सुधरा है। हालांकि उसकी गति धीमी है।

इरडा ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था और खासकर बीमा उद्योग की स्थिति में सुधार तथा बीमा कंपनियों की स्थिति पर विचार करते हुए 24 अप्रैल, 2020 को जारी परिपत्र को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय किया गया है।’’

नियामक ने कहा कि हालांकि बीमा कंपनियां 2020-21 के लिये लाभांश के बारे में अपनी पूंजी, नकदी की स्थिति समेत अन्य बातों पर गौर करते हुए निर्णय करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?