लाइव न्यूज़ :

आईपीपीबी ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से हाथ मिलाया, आवास ऋण उत्पादों की बिक्री करेगा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (एलआईसीएचएफएल) से हाथ मिलाया है। इसके तहत आईपीपीबी द्वारा उसके 4.5 करोड़ ग्राहकों को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के आवास वित्त उत्पादों की बिक्री की जाएगी। एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

अपने मजबूत और बड़े 650 शाखाओं के नेटवर्क और 1,36,000 बैंकिंग पहुंच केन्द्रों के व्यापक नेटवर्क के जरिये आईपीपीबी अखिल भारतीय स्तर पर एलआईसीएचएफएल के आवास ऋण उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा।

बयान में कहा गया है कि एलआईसीएचएफएल के साथ गठजोड़ आईपीपीबी की अपने उत्पादों तथा सेवाओं की पहुंच का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है। इस गठजोड़ के जरिये आईपीपीबी देशभर में विशेषरूप से बैंकिंग सुविधाओं से वंचित या कम सेवाओं वाले क्षेत्रों

के विविध ग्राहकों की बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों को पूरा करेगा।

आईपीपीबी पहले ही बीमा कंपनियों के साथ भागीदारी में साधारण बीमा और जीवन बीमा उत्पादों का वितरण कर रहा है।

बयान में कहा गया है कि आईपीपीबी का दो लाख डाककर्मियों (डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक) का नेटवर्क है। इन कर्मचारियों के पास माइक्रो एटीएम और बायोमीट्रिक उपकरण होता है जिनके जरिये ये घर के दरवाजे पर बैंकिंग सेवाओं की जरूरतों को पूरा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?