लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 2.22 लाख करोड़ रुपये का उछाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 जुलाई शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति बृहस्पतिवार को 2,22,763.25 करोड़ रुपये बढ़ गई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 254.80 अंक उछलकर अब तक के सर्वोच्च स्तर 53,158.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अबतक के उच्चतम स्तर 53,266.12 अंक तक चला गया था। पिछले तीन दिनों के दौरान सेंसेक्स कुल 786.16 अंक चढ़ा।

इसी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,22,763.25 करोड़ रुपये बढ़कर 2,33,86,397.18 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अनुसंधान विभाग के उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन उछाल दर्ज किया गया और इस दौरान यह करीब आधा प्रतिशत चढ़ा। आईटी और बैंकिंग कंपनियों में जोरदार लिवाली से सूचकांक नए स्तर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट