लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका,14 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा निवेश

By विकास कुमार | Updated: January 3, 2019 17:47 IST

सीएमआई(CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही में कंपनियों ने 1 लाख करोड़ के नए प्रोजेक्ट का एलान किया, जो पिछली तिमाही से 53 प्रतिशत कम है.

Open in App

मोदी सरकार के लाख दावे के बावजूद अर्थव्यवस्था की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है. रोजगार और किसानों के मुद्दे पर पहले से ही आलोचना झेल रही सरकार के लिए एक और बुरी खबर है.

 वित्त वर्ष(2018-19) के अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक देश में जितना निवेश आया है वो 14 साल में सबसे कम है. सीएमआई(CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही में कंपनियों ने 1 लाख करोड़ के नए प्रोजेक्ट का एलान किया, जो पिछली तिमाही से 53 प्रतिशत कम है और पिछले 14 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. 

आंकड़ों के मुताबिक, यह इसी तिमाही में अंतिम साल से 55 प्रतिशत कम है. 2017 में जनवरी से मार्च तक 5 लाख करोड़ का निवेश आया था. 2018 के पहले तिमाही में निवेश 4 लाख करोड़ था. 

निजी क्षेत्र में निवेश पिछली तिमाही से 62 प्रतिशत कम है. वहीं सरकारी क्षेत्र में भी निवेश 37 प्रतिशत तक कम हो गया है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी प्रोजेक्ट्स में निवेश 50,604 करोड़ आया जो 2004 के बाद सबसे निचले स्तर पर है. सबसे ज्यादा गिरावट मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में हुआ है. बढ़ते एनपीए को भी इसके लिए जिम्मेवार बताया गया है. 

सरकार की नीतियों में अनिश्चितिता के कारण ये गिरावट दर्ज की गई है. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पालिसी पैरालिसिस का आरोप लगाने वाली बीजेपी आज खुद इस स्तर पर संघर्ष करती हुई दिख रही है. 

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुराने प्रोजेक्ट्स भी अटके हुए हैं और उनके लिए पैसों की कमी हो रही है. सरकार चाहे लाख दावे कर ले लेकिन यह गिरावट अर्थव्यवस्था की हालात की एक अलग कहानी बयां कर रहा है.   

रोजगार और किसानों की हालत को लेकर सरकार पहले से ही आलोचना झेल रही है. लेकिन इस रिपोर्ट ने उनकी चिंताओं में जबरदस्त इजाफा किया है. क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था पर घेरने का मन बना चुकी है.

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीइकॉनोमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित