लाइव न्यूज़ :

Indore News: 31 साल बाद खुशियां, 4800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, पीएम मोदी हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का 224 करोड़ रुपये का बकाया वितरित करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2023 13:03 IST

Indore News: प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनकेश्वरी मैदान में आयोजित होने वाले ‘मजदूरों का हित, मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे224 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे। कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करेगा।4,800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Indore News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को डिजिटल माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का 224 करोड़ रुपये का बकाया वितरित करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनकेश्वरी मैदान में आयोजित होने वाले ‘मजदूरों का हित, मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

224 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करेगा। इसमें कहा गया कि बकाया राशि के वितरण से कम से कम 4,800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वर्ष 1992 में इंदौर में मिल बंद होने और दिवालिया प्रक्रिया में चले जाने के बाद हुकुमचंद मिल के श्रमिकों ने अपने बकाया भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड और श्रमिक संघ ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और निपटान राशि 20 दिसंबर को उच्च न्यायालय में जमा की गई। इस समारोह के दौरान मोदी डिजिटल तरीके से 322 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे।

105 करोड़ रुपये की पूरी हो चुकी परियोजनाएं लोगों को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अवसर पर 175 दिव्यांग व्यक्तियों को ‘रेट्रोफिटेड’ स्कूटर दिए जाएंगे।

टॅग्स :इंदौरमोहन यादवमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम