लाइव न्यूज़ :

इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 1,488-1,490 प्रति शेयर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सिकोया कैपिटल समर्थित इंडिगो पेंट्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 जनवरी को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,488 से 1,490 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं निजी इक्विटी कंपनी सिकोया कैपिटल अपने दो कोषों....एससीआई इन्वेस्टमेंट्स चार और एससीआई इन्वेस्टमेंट्स पांच के जरिये तथा प्रवर्तक हेमंत जालान 58,40,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

तीन दिन का आईपीओ 22 जनवरी को बंद होगा।

इंडिगो पेंट्स ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एंकर निवेशकों को 19 जनवरी को शेयर आवंटित किए जाएंगे।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,170.16 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है। इसमें से 300 करोड़ रुपये नए शेयर जारी कर और 870.16 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश के जरिये जुटाए जाएंगे।

आईपीओ का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत बोलीदाताओं के लिए आरक्षित हैं। कंपनी के कर्मचारी 70,000 शेयर खरीद सकेंगे। उन्हें पेशकश मूल्य पर 148 रुपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड प्रबंधक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?