लाइव न्यूज़ :

भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में धीमी गति से बढ़ीं, कर्मचारियों की भर्तियां थमीं

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में धीमी गति से बढ़ीं और इस दौरान बिक्री में वृद्धि तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई तथा कर्मचारियों की भर्तियां थम गईं।

भारत का सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक नवंबर के 53.7 अंक से गिरकर दिसंबर में 52.3 अंक हो गया।

सूचकांक दिसंबर में लगातार तीसरे महीने 50 से ऊपर रहा, जो कारोबार में बढ़ोतरी को दर्शाता है, हालांकि इसकी रफ्तार काफी धीमी है।

आईएचएस मार्किट के आर्थिक सहायक निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, ‘‘हालांकि, यह अच्छी खबर है कि दिसंबर में सेवा क्षेत्र का विस्तार हुआ, लेकिन वृद्धि ने एक बार फिर अपनी गति खो दी है।’’

सर्वेक्षण में कहा गया कि कंपनियों ने संकेत दिया कि नए कामों से वृद्धि को समर्थन मिला, हालांकि प्रतिस्पर्धी दबावों और कोविड​​-19 महामारी ने इस पर अंकुश लगाया।

लीमा ने कहा कि सेवा प्रदाताओं के मुताबिक कोविड-19 के मामलों में तेजी के चलते कारोबार प्रभावित हुआ और व्यापार अनिश्चितता बढ़ गई।

सर्वेक्षण के मुताबिक रोजगार के मोर्चे पर नकदी संकट, श्रमिकों की कमी और मांग में संकुचन के चलते भर्तियों पर रोक लगा दी गईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार