लाइव न्यूज़ :

देश के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि ने मई में पकड़ी रफ्तारः PMI

By भाषा | Updated: June 3, 2019 19:01 IST

Open in App

मांग में बढ़ोत्तरी के साथ कंपनियों के उत्पादन बढ़ाने से इस साल मई में देश में विनिर्माण गतिविधियों की रफ्तार में वृद्धि दर्ज की गयी। इससे क्षेत्र में रोजगार भी बढ़े हैं। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। निक्की इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में वृद्धि के साथ 52.7 अंक पर आ गया जो अप्रैल में 51.8 अंक पर था।यह पिछले तीन महीने में इस क्षेत्र में सबसे बेहतर वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि यह लगातार 22वां महीना है जब विनिर्माण पीएमआई 50 अंक से ऊपर रहा है। पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार और 50 अंक से नीचे रहना संकुचन को दर्शाता है।आईएचएस मार्केट की प्रधान अर्थशास्त्री और इस सर्वेक्षण रपट की लेखिका पॉलियाना डि लीमा ने कहा है, ''मांग बढ़ने के साथ मई में खाली हुई इन्वेंटरी को फिर से भरने के लिए भारतीय कंपनियों ने उत्पादन में बढ़ोत्तरी की है। इससे विनिर्माण गतिविधियां बढ़ी हैं।''सर्वेक्षण के मुताबिक सामानों के उत्पादकों की धारणा मजबूत होने, नये ऑर्डर में ठोस बढ़ोत्तरी के दम पर क्षेत्र में रोजगार बढ़े हैं। इस सर्वेक्षण में कहा गया है, ''अप्रैल, 2018 में नौकरियों में लगातार इजाफा दर्ज किया गया है। फरवरी के बाद यह वृद्धि सबसे अधिक है।''

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित