लाइव न्यूज़ :

भारत की वृहद अर्थव्यवस्था ‘स्वस्थ’, तेज वृद्धि के लिए तैयार: अर्थशास्त्री

By भाषा | Updated: August 29, 2021 13:42 IST

Open in App

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आशिमा गोयल ने रविवार को कहा कि महामारी के गंभीर झटके के बावजूद भारत की वृहदअर्थव्यवस्था ज्यादा स्वस्थ है और तेजी से वृद्धि के लिए तैयार है। उन्होंने साथ ही कहा कि महामारी की पहली और दूसरी लहर से उबरने की रफ्तार का उम्मीद से बेहतर होना अर्थव्यवस्था की आंतरिक मजबूती को दर्शाता है। आशिमा ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पहले से ही उन क्षेत्रों में निजी निवेश में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं जहां क्षमता से जुड़ी बाधाएं दिखायी दी हैं। उन्होंने कहा, "कोविड-19 के गंभीर झटके के बावजूद, भारत की व्यापक अर्थव्यवस्था ज्यादा स्वस्थ है और लंबे समय में तेज वृद्धि के लिए तैयार है। पहली और दूसरी लहर दोनों से उबरने की रफ्तार का उम्मीद से बेहतर होना अर्थव्यवस्था की आंतरिक मजबूती को दर्शाता है।" भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की वृद्धि दर के अनुमान को पहले के 10.5 प्रतिशत से घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि विश्वबैंक ने 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था के 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। आशिमा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की भी सदस्य हैं। उन्होंने कहा, हालांकि कई भारतीय स्टार्ट-अप अच्छा कर रहे हैं, लेकिन "हमें 2000 के दशक में निजी बुनियादी ढांचे में निवेश में जो उछाल आया था, उस तरह की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।" प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने कहा, "भारत में पोर्टफोलियो का प्रवाह न केवल अमीर देशों के केंद्रीय बैंकों की मात्रात्मक सहजता के कारण होता है, बल्कि वे भारत की वृद्धि संभावनाओं से भी आकर्षित होते हैं। सभी उभरते बाजारों में इस तरह का प्रवाह नहीं होता है।" उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे में निवेश का नेतृत्व कर रही है और हालिया पूंजी प्रवाह में ज्यादा स्थिर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का बड़ा हिस्सा है। आशिमा ने कहा, "इसके अलावा, भारत के पास घरेलू नीति चक्र के अनुरूप ब्याज दरों को सुनिश्चित करते हुए किसी भी अस्थिरता से निपटने के लिए पर्याप्त भंडार हैं।" उन्होंने आर्थिक वृद्धि के धीमे पड़ने के बीच शेयर बाजार में आए उछाल को लेकर कहा कि शेयर बाजार आगे की ओर देख रहे हैं, इसलिए आमतौर पर वे वास्तविक अर्थव्यवस्था से आगे चलते हैं। उन्होंने कहा, "कम ब्याज दरें भविष्य की कमाई के वर्तमान रियायती मूल्य को भी बढ़ाती हैं और सावधि जमा के आकर्षण को कम करती हैं। भारत की जनता के एक व्यापक हिस्से ने शेयर बाजारों में भाग लेना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें संपत्ति का ज्यादा विविध पोर्टफोलियो मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम