लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ ने जूम पर बैठक में 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:48 IST

Open in App

न्यूयार्क, छह दिसंबर अमेरिका की एक कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने जूम के जरिये आयोजित वेबिनार के दौरान 900 से अधिक कर्मचारियों को अचानक से नौकरी से हटा दिया। कर्मचारियों की संख्या कंपनी के कार्यबल का करीब नौ प्रतिशत है। उन्होंने बाजार दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता का हवाला देते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार जूम पर ‘ऑनलाइन बैठक’ के दौरान मकान मालिकों को आवास ऋण समेत विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने वाली बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने अचानक से अपने नौ प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की घोषणा की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्ग ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के पीछे बाजार की दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता को कारण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप इस वेबिनार में हैं, तो आप उस दुर्भाग्यपूर्ण समूह का हिस्सा हैं जहां छंटनी की जा रही है...आपको तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटाया जा रहा है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ ने सूचित किया कि वेबिनार में वे 900 कर्मचारी शामिल थे, जिन्हें अवकाश शुरू होने से ठीक पहले नौकरी से हटा दिया गया।

सीईओ ने कहा कि कर्मचारियों को मानव संसाधन विभाग से ई-मेल मिलेगा, जिसमें लाभ और नौकरी से हटाये जाने के बारे में जानकारी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?