लाइव न्यूज़ :

भारतीय बाजार के अनुभव से नए बाजारों में राजस्व वृद्धि में मदद मिलेगी: ट्विटर अधिकारी माहेश्वरी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त ट्विटर के कार्यकारी मनीष माहेश्वरी ने कहा है कि भारतीय बाजार के अपने अनुभव की मदद से वह दुनिया के अन्य बाजारों में राजस्व वृद्धि को आगे बढ़ा सकेंगे।

ट्विटर के पूर्व भारतीय प्रमुख माहेश्वरी का स्थानांतरण हाल में अमेरिका किया गया है।

ट्विटर ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने अपने भारतीय कारोबार के प्रमुख मनीष माहेश्वरी का अमेरिका स्थानांतरण कर दिया है। कंपनी ने इसकी कोई वजह नहीं बताई।

माहेश्वरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक कथित नफरत फैलाने वाले वीडियो से संबंधित जांच के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज है।

कंपनी ने कहा है कि माहेश्वरी को अमेरिका में वरिष्ठ निदेशक (राजस्व रणनीति एवं परिचालन) बनाया गया है। अपनी नई भूमिका में वह नए बाजारों पर ध्यान देंगे।

माहेश्वरी ने ट्वीट किया, ‘‘ट्विटर से जुड़े सभी लोगों, ग्राहकों तथा भारत में भागीदारों के प्रति मैं आभार जताता हूं। मैं भारत के अपने अनुभव के जरिये कंपनी के लिए अन्य बाजारों में राजस्व वृद्धि का प्रयास करूंगा।’’

ट्विटर में आने से पहले माहेश्वरी नेटवर्क18 डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। वह फ्लिपकार्ट तथा पीएंडजी जैसे कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।

ट्विटर हाल के समय काफी आलोचनाओं के घेरे में रही है। कंपनी को बहुचर्चित लोगों के ट्वीट पर कार्रवाई तथा नए आईटी नियमों के अनुपालन की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालिया मामला कांग्रेस नेता राहुल खाते के खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने से संबंधित है।

गांधी ने हाल में दिल्ली में बलात्कार और हत्या का शिकार हुई नौ साल की बच्ची के परिवार की तस्वीरें साझा की थीं जिसके बाद ट्विटर ने यह कदम उठाया है। हालांकि, ट्विटर ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने नियमों और कानून के तहत यह कदम उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल