लाइव न्यूज़ :

भारत-ईयू एफटीए वार्ता की बहाली का भारतीय उद्योग स्वागत करेंगे: सीआईआई

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई उद्योग संगठन सीआईआई ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से दोनों पक्षों को फायदा होगा और घरेलू कारोबारी इसका स्वागत करेंगे।

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से अटके रहने के बाद एफटीए पर औपचारिक बातचीत फिर शुरू हो गई है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित व्यापक व्यापार एवं निवेश समझौता (बीटीआईए) मई 2013 से रुका हुआ है, क्योंकि दोनों पक्षों को अभी भी कई मुद्दों पर मतभेद सुलझाने हैं।

बीटीआईए एक तरह का व्यापक मुक्त व्यापार समझौता है, जिस पर दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने ईयू-भारत बिजनेस राउंडटेबल के बारे में कहा कि बीटीआईए वास्तव में यूरोपीय संघ को विशाल और तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार तक बेहतर पहुंच देगा, और भारत को प्रौद्योगिकी तथा नवाचार का फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘2013 तक कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन बातचीत पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि कुछ प्रमुख मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। लेकिन भारतीय उद्योग बीटीआईए के लिए औपचारिक वार्ताओं की बहाली का स्वागत करेगा और किसी भी तरह से वार्ता का समर्थन करने के लिए तैयार है।’’

बनर्जी ने कहा कि दोनों क्षेत्रों को निवेश सुविधा और संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट